Home / News / बच्चों को सर्दी से मिलेगी राहत। जर्सी पाकर बच्चे खुशी से झूमे।

बच्चों को सर्दी से मिलेगी राहत। जर्सी पाकर बच्चे खुशी से झूमे।

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रीछवा बकानी में डिप्टी डायरेक्टर रणवीर चौधरी,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र गहलोत तथा प्रधानाचार्य मुश्ताक अहमद के द्वारा भामाशाह शिक्षिका मंजुला गौतम द्वारा भेट कक्षा 5 तक के सभी विद्यार्थियों को सर्दी से बचने के लिए निशुल्क जर्सी का वितरण किया गया। जिसे प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से झूम उठे। वितरण समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी डायरेक्टर ने विद्यालय की सामुदायिक सहभागिता की सराहना करते हुए शिक्षा में सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी, उन्होंने निर्देश दिया कि कोई विद्यार्थी लाभ से वंचित ना रहे इसके पूरे प्रयास करे। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने स्थानीय स्टाफ की प्रशंसा करते हुए संकल्प ज्ञान पोर्टल पर भी अधिक से अधिक दान करने के लिए प्रेरित किया। इसी दौरान ओ०आर०एफ० तथा प्रखर राजस्थान की प्रगति की जानकारी ली।तथा प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर उप प्राचार्य ओमप्रकाश शर्मा,व्याख्याता लोकेश वर्मा,जोगेंद्र सिंह अध्यापिका अमृता चौधरी,भगवती भील,रजनी वर्मा,प्रमिला जोशी,ज्योतिबाला मेहर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।अंत में प्रधानाचार्य मुश्ताक अहमद ने भामाशाह शिक्षिका मंजुला गौतम का अभिनंदन करते हुए सभी का आभार जताया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now