Uttrakhand: मुख्यमंत्री धामी ने टाटा के निधन पर जताया गहरा दुख, बोले……

9 अक्टूबर की रात को टाटा संस के मालिक, टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष और प्रसिद्ध उद्योगपति रतन नवल टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 साल की उम्र में अपनी आखरी सांस ली। आपको बता दे की रतन टाटा भारत के सबसे सम्मानित और बड़े उद्योगपतियों में से एक थे, और साथ ही साथ पद्म भूषण से भी सम्मानित थे। आज पूरा देश उनके निधन पर दुःख व्यक्त कर रहा है।

रतन टाटा के निधन पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर धामी ने दुख व्यक्त किया है. और कहा है की रतन टाटा ने लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई और साथ ही उन्होंने कहा है की रतन टाटा ने रोजगार सृजन, समाज के सशक्तिकरण और नवाचार के क्षेत्र अमूल्य योगदान दिया।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Share
Now