बच्चन सिंह कॉलोनी में ठगी कांड: शुभम व रजनीश त्यागी पर लाखों की हड़प का आरोप, रिया किन्नर ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

अज़ीज़ अहमद
पुरकाजी मुजफ्फरनगर

बच्चन सिंह कॉलोनी में बाप-बेटे की ठगी का पर्दाफाश करने के लिए शुभम त्यागी और रजनीश त्यागी पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप, राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा शिकायती पत्र

मुज़फ्फरनगर, नई मंडी थाना क्षेत्र।
शहर की बच्चन सिंह कॉलोनी में ठगी और धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है, जहां कॉलोनी के गली नंबर-9 निवासी शुभम त्यागी पुत्र श्री रजनीश त्यागी और उनके पिता रजनीश त्यागी पर कॉलोनीवासियों ने सामूहिक रूप से आरोप लगाया है कि उन्होंने झूठे वादों, बहानेबाज़ी और विश्वासघात कर दर्जनों लोगों से लाखों रुपये ठगे हैं। ठगी की शिकार कॉलोनी की महिलाओं और पुरुषों राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर की साथ जाकर लिखित रूप से सिटी मजिस्ट्रेट महोदय, जिला-मुज़फ्फरनगर को शिकायत पत्र सौंपा है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
रिया किन्नर ने
शिकायती पत्र में बताया गया है कि शुभम त्यागी और उनके पिता रजनीश त्यागी अत्यंत शातिर दिमाग के व्यक्ति हैं। इन्होंने कॉलोनीवासियों को मीठी-मीठी बातों में फंसाकर धीरे-धीरे उनसे मोटी रकम ले ली। ये लोग सभी पीड़ितों से अलग-अलग कारणों से बार-बार थोड़ी-थोड़ी रकम उधार मांगते रहे और जब रकम लाखों तक पहुँच गई, तब भी उन्हें झूठे आश्वासन और तारीख़ों पर टालते रहे। जब कोई व्यक्ति रकम वापसी के लिए ज़ोर देता, तो यह कहकर बहला दिया जाता कि “कुछ दिन और दे दो, सबका पैसा वापस हो जाएगा”। फिर कॉलोनी वासो ने राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर को जानकारी दी रिया किन्नर ने प्रशासन से लगे इंसाफ की गुहार

ठगी की शिकार व्यक्तियों में पिंकी वर्मा पत्नी श्री संजय वर्मा (राशि ₹6,40,000/-), दीपक कुमार पुत्र श्री राजपाल सिंह (₹3,00,000/-), प्रभा देवी पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र सिंह (₹6,00,000/-), सीमा पत्नी श्री संजय कुमार (₹2,00,000/-), राकेश कुमार पुत्र श्री जगदीश प्रसाद (₹90,000/-), सुनील पुत्र श्री अमरनाथ (₹1,55,000/-), सुधान्यु पुत्र श्री उमेश चंद्र (₹30,000/-), पंकज दक्ष पुत्र श्री राजेंद्र दक्ष (₹1,65,000/-) और सचिन त्यागी पुत्र श्री सुरेंद्र त्यागी (₹1,35,000/-) के नाम प्रमुख हैं। इन सभी से अलग-अलग समय पर अलग-अलग बहानों से कुल लगभग ₹23,15,000/- से अधिक की ठगी की गई।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि शुभम त्यागी और रजनीश त्यागी ने पीड़ितों से यह शर्त रखी थी कि इस लेन-देन की जानकारी किसी और को नहीं दी जाए, वरना उन्हें बदनामी का सामना करना पड़ेगा। कॉलोनीवासियों ने शुरू में इनकी बात मानते हुए किसी से कुछ नहीं कहा, लेकिन जब ठगे गए लोगों की संख्या बढ़ने लगी और किसी को भी पैसा वापस नहीं मिला, तब सच्चाई सामने आई और सभी एक साथ प्रशासन के पास पहुँचे।

पीड़ितों ने कहा कि कॉलोनी में और भी लोग हैं जो इसी जालसाज़ी के शिकार हुए हैं, लेकिन वे सामाजिक कारणों या भयवश सामने नहीं आ पाए हैं। इन बाप-बेटे की जोड़ी ने कॉलोनी में विश्वास के नाम पर लोगों को बर्बाद कर दिया है। आज कॉलोनी में हर तरफ आक्रोश और भय का माहौल है।

सभी पीड़ितों के साथ राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर प्रशासन से माँग की है कि शुभम त्यागी और रजनीश त्यागी के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कानूनी कार्रवाई की जाए, उनकी संपत्ति को ज़ब्त किया जाए, और पीड़ितों की ठगी गई राशि शीघ्र वापस दिलवाई जाए। साथ ही कॉलोनी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन पर कड़ी निगरानी रखी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह मामला अब केवल ठगी का नहीं, बल्कि आम जनता के विश्वास के साथ किए गए छल का बन गया है। प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कठघरे में लाया जाएगा
राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर ने कहा कि इन लोगों को इंसाफ नहीं मिला तो मैं धरना प्रदर्शन करूंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Now