Home / News / चार्ली किर्क की हत्या: ट्रंप के लिए क्यों है बड़ा नुकसान? राष्ट्रपति चुनाव में निभाई थी अहम भूमिका….

चार्ली किर्क की हत्या: ट्रंप के लिए क्यों है बड़ा नुकसान? राष्ट्रपति चुनाव में निभाई थी अहम भूमिका….

अमेरिका के यूटा में एक बार फिर गन वायलेंस का बड़ा मामला सामने आया है। यूटा वैली यूनिवर्सिटी में आयोजित एक पब्लिक इवेंट के दौरान टर्निंग पॉइंट यूएसए के संस्थापक और राइट-विंग लीडर चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 31 साल के किर्क पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाते थे और 2024 के चुनाव में उनकी अहम भूमिका थी। उनकी मौत को रिपब्लिकन कैंप और खासकर ट्रंप के लिए गहरा झटका बताया जा रहा है।

चार्ली किर्क ने 2012 में सिर्फ 18 साल की उम्र में टर्निंग पॉइंट यूएसए की स्थापना की थी, जो आज अमेरिका का सबसे बड़ा कंजर्वेटिव स्टूडेंट नेटवर्क बन चुका है। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त मौजूदगी थी X पर 53 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स और उनका रेडियो शो हर महीने लाखों लोग सुनते थे। 2024 चुनाव में उनकी संस्था ने ट्रंप के लिए खास कैंपेन चलाया, जिससे रिपब्लिकन वोटरों को एकजुट करने में बड़ी मदद मिली। ट्रंप ने उन्हें “युवाओं का दिल जीतने वाला” और “लीजेंडरी इंसान” कहा।

घटना उस वक्त हुई जब किर्क यूनिवर्सिटी में छात्रों से सवाल-जवाब कर रहे थे। अचानक चली गोली उनकी गर्दन पर लगी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि सिर्फ एक गोली चली थी और किर्क ही अकेले निशाना थे। शुरुआती खबरों में संदिग्ध की गिरफ्तारी की बात कही गई, लेकिन बाद में साफ हुआ कि असली हमलावर अब भी फरार है।

चार्ली किर्क की मौत ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा दी है। यूटा के गवर्नर ने इसे “राजनीतिक हत्या” बताया और FBI तथा SWAT टीमें शूटर की तलाश में जुटी हैं। किर्क अपने पीछे पत्नी एरिका और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। करीब 1.2 करोड़ डॉलर की नेट वर्थ वाले किर्क न सिर्फ रिपब्लिकन कैंपेन की रणनीति का अहम चेहरा थे, बल्कि युवाओं के बीच कंजर्वेटिव मूवमेंट की आवाज भी थे। उनकी कमी को अमेरिकी राजनीति में लंबे समय तक महसूस किया जाएगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now