Home / Breaking News / लखीमपुर में बवाल 500 से ज्यादा उपद्रवी सड़कों पर पुलिस पर रातभर हमला….

लखीमपुर में बवाल 500 से ज्यादा उपद्रवी सड़कों पर पुलिस पर रातभर हमला….

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हालात अचानक बिगड़ गए, जब 500 से ज्यादा उपद्रवियों की भीड़ ने हिंसक रूप ले लिया। देर रात शुरू हुआ यह बवाल देखते ही देखते पूरे इलाके में फैल गया।
बताया जा रहा है कि भीड़ ने पुलिस पर सीधे हमला बोल दिया। हालात इतने खराब हो गए कि करीब 35 से 40 पुलिसकर्मी इस हिंसा में घायल हो गए। उपद्रवियों ने सड़कों पर जमकर पथराव किया, सरकारी और निजी संपत्ति को निशाना बनाया और कई जगह आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ पूरी तरह उग्र थी और किसी की सुनने को तैयार नहीं थी। पुलिस को हालात काबू में करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। अतिरिक्त फोर्स को मौके पर बुलाया गया और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है। इलाके में तनाव बना हुआ है, लेकिन स्थिति को धीरे-धीरे नियंत्रण में लाने की कोशिश जारी है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now