राजपूत नेता और करणी सेना अध्यक्ष की हत्या से बवाल! पूरे राजस्थान में विरोध प्रदर्शन कहा नई सरकार को शपथ नहीं…..

श्रीराजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजस्थान बंद का एलान किया। मकराना ने कहा- हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। घटना पुलिस की लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने कहा- आरोपी नहीं पकड़े गए तो भारत बंद किया जाएगा। नई सरकार का शपथ ग्रहण नहीं होगा।

राजस्थान के चूरू जिले में सरकारी बस पर पथराव कर दिया। इससे बस के शीशे टूट गए। साथ ही बस में सवार लोगों के बीच भगदड़ मच गई।

सुखदेव सिंह चूरू जिले के तारानगर में चलकोई गांव के पास लोगों की भीड़ ने बीच सड़क पर टायर में आग लगा दी और रास्ता जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस कच्चे रास्ते से वाहनों को निकाल रही है।

जयपुर में मेट्रो मास अस्पताल के बाहर भी समर्थकों की भीड़ ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। समर्थक हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

सुखदेव सिंह की हत्या के विराध में जयपुर बंद का आह्वान किया गया। सर्व समाज ने समर्थन किया है। श्री ढहर का बालाजी व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. रवि जिंदल ने बंद का समर्थन किया है।

Share
Now