Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3 इसरो ने जारी किया वीडियो, जानिए कब करेगा लैंडिग..

खबर इसरो से आयी है। बता दें चंद्रयान-3 के चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के एक दिन बाद रविवार को इसरो ने एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में ‘चंद्रयान-3’ से ली गईं चंद्रमा की तस्वीरें दिखाई गईं हैं।

वीडियो के जरिए जारी तस्वीरों में चंद्रमा को नीले हरे रंगों में दिखाया गया है। चांद पर कई गड्ढे भी नजर आ रहे हैं। वीडियो रविवार देर रात होने वाले दूसरे बड़े मनूवरसे कुछ घंटे पहले जारी किया गया।वही चंद्रयान चांद की सतह से फिलहाल 170 किमी x 4313 किमी की दूरी पर है।

इससे पहले चंद्रमा की तरफ तेजी से बढ़ते चंद्रयान-3 ने शुक्रवार यानी चार जुलाई को धरती से चांद के बीच करीब दो-तिहाई से अधिक दूरी तय कर चुका था। इसके एक दिन बाद यानी पांच अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर लिया। चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था।


आपकी जानकारी के लिए बता दें मिशन ने 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा केन्द्र से उड़ान भरी और अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता है तो यह 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा पर उतरेगा। मिशन को चंद्रमा के उस हिस्से तक भेजा जा रहा है, जिसे डार्क साइड ऑफ मून कहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह हिस्सा पृथ्वी के सामने नहीं आता।

Share
Now