Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

रेलवे रेल यात्री संघ ने मास्क-सेनिटाइजर-पीपीई किट आदि सौंपा….

साहिबगंज:-केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ और कौशल्या ज्योति ट्रस्ट के तत्वाधान में आज अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति को सैनिटाइजर,मास्क, पीपीई किट,संपूर्ण सैनिटाइजर किट हैंड वॉस आदि समाग्री उपलब्ध कराया गया।केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ बिहार झारखंड के विभिन्न शहरों में नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहा है और रिफिल भी रहा है।

इस महामारी काल में मानव जीवन की रक्षा करना ही हमारा प्रथम उद्देश है।एसडीजीएम नीरज कुमार ने बताया कि केंद्रीय रेलवे यात्री संघ करोना से लड़ने की सामग्री उपलब्ध करा रहा है।उन्होंने आगे कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है।इस महामारी काल में हम लोगों को आगे आकर जन सेवा में लगे रहना है।

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम नाथ तिवारी,कौशल्या ज्योति ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी,पैनल अधिवक्ता अरविंद गोयल,वरीय अधिवक्ता कपिल देव नारायण अग्रवाल,प्रदीप सिंह,ओमप्रकाश सिंह,अनंत कुमार राय,अनिल सिंह,दिनेश उपाध्याय,राजदीप यादव,पियूष मिश्रा,प्रीतम रंजनकेंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के सुमित कुमार,डॉ कलाम काली शर्मा और न्यायालय के कर्मी उपस्थित थे।

Share
Now