Join Us

भंडाफोड़: 17 साल की नाबालिग चला रही देह व्यापार..

मुंबई से एक बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

जिसे एक नाबालिग लड़की द्वारा चलाया जा रहा था। नवी मुंबई के एक होटल में 17 वर्षीय एक लड़की द्वारा कथित तौर पर चलाए जा रहे देह व्यापार रैकेट का खुलासा किया।

एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वाशी इलाके में स्थित होटल में मंगलवार को छापा मारा।

होटल में छापेमारी के बाद पुलिस ने चार महिलाओं को बचाया, जिनकी उम्र लगभग 20 वर्ष है। इनमें से एक नेपाल और दो बिहार की हैं। उन्हें उनके घर वापस भेज दिया गया है।

वही अधिकारी ने बताया कि छापे के दौरान पुलिस ने एक मोबाइल फोन, 1 घड़ी और 84,030 रुपये की नकदी के अलावा 1.5 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जाली नोट भी जब्त किए हैं।

Share
Now