एक ही रात मे दो जगह चोरी की घटना को अंजाम दे गये चोर पुलिस की रात्रि गस्त पर उठते सवालिया निशान
बिहारीगढ़ समाचार
थाना बिहारीगढ क्षेत्र अंतर्गत टांडा मानसिंह गांव के समीप खेत में मोहम्मद सुलेमान के ट्यूबवेल से बिजली का केबल और इलैक्ट्रिक धर्मकांटे सहित करीब पच्चीस हजार रुपए का सामान चोरो ने चोरी कर लिया है, उसी खेत के समीप प्रवीण कुमार उर्फ चंचल काम्बोज के खेत में रखा हुआ लगभग दो कुंटल लोहे का तार भी चोर उठाकर ले जाने मे कामयाब हो गये है।जिसकी सूचना बिहारीगढ़ पुलिस को दी गयी तो खेत से सामान चोरी की सूचना मिलते ही बिहारीगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों जगह का मौका मुआयना करते हुए पीड़ित किसानों को आश्वासन दिया है कि चोरी हुए सामान सहित संदिग्धों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
रिपोर्ट. Raj.कुमार. Chutmalpur
बिहारीगढ के टांडा मानसिंह के खेतों में नकब लगाकर चोरी, हजारों रुपए के सामान का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी…






