Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

बच्‍ची से दरिंदगी: होंठ काटे-सिर जमीन पर दे मारा, महिलाएं बोलीं-सजा नहीं मिली तो हम आत्महत्या….

उत्तर प्रदेश के बिसावर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपित अमन खां ने बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

वही बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी अपने भतीजे के साथ परचून की दुकान से सामान ले गई थी। वहां से लौटते समय आरोपित ने बच्ची का मुंह दबाकर गोदी में उठा लिया। भतीजी को धक्का मारकर वहीं गिरा गया। भतीजी ने घर आकर हमें बताया तो परिवार के सभी लोग उसकी तलाश में लग गए। बेटी को खूब आवाज लगाई नहीं कहीं नहीं मिली। बच्ची जब मिलती तो वह लहूलुहान थी।

बता दे की इस घटना के बाद से इलाके में आक्रोश फैल गया है। लोगों ने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ की बता दे की धरने पर बैठी एक महिला का कहना है कि दुष्कर्म करने वाले को गोली लगनी चाहिए। परिवार सहित निकालना चाहिए। नहीं तो हम आत्महत्या कर लेंगे।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Share
Now