Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

नही रही ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ! 96 वर्ष की उम्र में हुआ निधन कल ही नया PM किया था नियुक्त…..

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का 96 वर्ष की आयु में स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में निधन हो गया है। आज ही उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आई थी। जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। महारानी एलिजाबेथ काफी लंबे समय से बिमार चल रही थी। एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने महारानी थी। पिछले करीब सात दशक से वो शाही परंपरा को आगे बढ़ा रही थीं।

महारानी की बेटी, राजकुमारी ऐनी, पहले से ही स्कॉटिश महल में उनके साथ थे और उनके अन्य बच्चे प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड भी रास्ते में हैं। प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन जो एक चैरिटी कार्यक्रम के लिए ब्रिटेन में थे, वे भी महारानी के पास जाने के लिए रवाना हो गए हैं।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस को मंगलवार को औपचारिक रूप से ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। ट्रस 96 वर्षीय महारानी से मिलने के लिए स्कॉटलैंड के एबर्डीनशायर में उनके बाल्मोरल कैसल स्थित आवास पहुंची थीं। ट्रस ने कहा, ‘बकिंघम पैलेस की इस खबर से पूरा देश चिंतित होगा।’ उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘इस समय मेरी और पूरे देश की शुभकामनाएं महारानी और उनके परिवार के साथ हैं।’

Share
Now