Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

अटलकलों पर लगा विराम, खुशबू सुंदर ने थामा बीजेपी का हाथ

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने बीजेपी का दामन थाम लिया हैं। खुशबू ने बीजेपी में शामिल होकर उनके बीजपी जॉइन करने की अटलकलों पर भी विराम लगा दिया हैं।  खुशबू सुंदर ने तमिलनाडु से दिल्ली आकर  भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली हैं।

दक्षिण भारत की अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्‍तीफा भी दे दिया था। जिसके बाद उनेहोनें कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा, पत्र में खूशबू ने लिखा पार्टी में बड़े पद पर बेठे नेता लोगों पर दबाव बनाते हैं।

बीजेपी जॉइन करने के बाद खुशबू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता हकीकत से काफी दूर हैं। इस दौराम पीएम मोदी की तारिफ करते हुए खुशबू बोली कि ‘राष्ट्र के तौर पर अगर आगे बढ़ना है तो हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता की जरूरत है जो देश को सही दिशा में ले जा सकें.’

बता दें कि दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री खुशबू ने 2014 में कांग्रेस जॉइन की थी। इससे पहले खुशबू द्रमुक में थीं। वह 2014 से अब तक करीब छह साल कांग्रेस के साथ रही हैं।  

Share
Now