बालक बालिका वॉलीबॉल टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन से पलामू रवाना..

साहिबगंज:-पलामू जिला में आयोजित झारखंड राज्य जूनियर बालक बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2021 में भाग लेने हेतु साहिबगंज जिला जूनियर वॉलीबॉल टीम के कोच चद्रशेखर शर्मा,कप्तान अमितेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में वनांचल एक्सप्रेस से पलामू के लिए रवाना किया गया।इस मौके पर उपायुक्त सह मुख्य संरक्षक रामनिवास यादव,डीएफओ मनीष तिवारी, एसडीओ हेमंत सती ने सभी खिलाड़ी को शुभ कामनाएं दिया एवम खिलाड़ी को प्रोत्साहित करते हुए सकारात्मकता , अनुशासित होकर उम्दा प्रदर्शन कर साहिबगंज जिले का नाम रौशन करने का आह्वान किया। वही जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष कल्याण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राजेश कुमार झा,सचिव डॉ रणजीत कुमार सिंह,संयुक्त सचिव सुधांशु शेखर और कोषाध्यक्ष मनोज राम ने सभी को शुभकामनाएं व जीत कर आने का आशीर्वाद प्रदान किए।जिसकी जानकारी जिला वॉलीबॉल संघ के उत्तम कुमार ने दी।

Share
Now