Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

महिला वोट बैंक साधने के लिए भाजपा की नई योजनाएं , जाने क्या है भाजपा का अगला कदम….

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए मुफ्त सिलेंडर के वादे पर अमल को भुनाएगी। रसोई गैस के दाम भी कम करने को बताया जाएगा। इसके साथ ही अगले साल से होली और दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा।

चुनाव से पहले भाजपा महिला वोट बैंक को पाने के लिए रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम करने और उज्ज्वला योजना के तहत साल में दो बार फ्री सिलेंडर देने को मुद्दा बनाएगी। पार्टी ने दलितों और महिलाओं के बीच अगले कार्यक्रमों में इसे बड़ी तैयारी के साथ पहुंचाने की योजना बनाई है।

मोदी सरकार ने अगस्त में रसोई गैस सिलेंडर 200 रुपये सस्ता किया था। वहीं उज्ज्वला योजना के सिलेंडर की कीमत को 400 रुपये कम किया गया। उसके बाद 4 अक्तूबर को मोदी कैबिनेट की बैठक में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 100 रुपये और कम किए हैं। इस तरह उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को सिलेंडर अब सिर्फ 603 रुपये में मिल रहा है।

वहीं योगी सरकार प्रदेश में उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थियों को दो सिलेंडर फ्री देने की योजना पर अमल करने जा रही है। पहला मुफ्त सिलेंडर इस दिवाली से पहले देने की योजना चल है। प्रदेश में इस योजना के करीब 1.75 करोड़ लाभार्थी हैं। अगले साल से होली और दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा।

पार्टी की तरफ से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को बहलाने के लिए सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इन सम्मेलनों में इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया जाएगा। पार्टी के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सभी जिलाध्यक्षों को इस मुद्दे को प्रमुखता से जनता के बीच रखने को कहा है।

Share
Now