भाजपा का विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न

रिपोर्ट- चंद्रकीशोर पासवान
बखरी/ बेगूसराय/ भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक नगर क्षेत्र के शकरपुरा में मंगलवार को सम्पन्न हुई। नावकोठी के वयोवृद्ध नेता विश्वनाथ सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष कृष्णमोहन पप्पू ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार भी नेतृत्व का मौका देने के लिए देश की जनता कृतसंकल्पित है। पार्टी ने 400 पार सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। जिसे कार्यकर्ताओं को पूरा करना है। पूर्व पार्षद सिधेश आर्य ने कहा कि एनडीए में बेगूसराय की सीट एक बार फिर से भाजपा को मिली है। पिछले लोकसभा में जीत का अंतर लगभग चार लाख वोटों से भी अधिक है। इस निमित्त अलग अलग कोषांगो का गठन किया गया। बैठक में विधानसभा संयोजक रामशंकर पासवान, जिला महामंत्री रामप्रवेश सहनी,पूर्व जिला महामंत्री पवन सिंह,सुनील सिंह,नगर अध्यक्ष अमरनाथ पाठक, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज महतो, डंडारी अध्यक्ष सुमित गुड्डू, गढपुरा अध्यक्ष संजीत ठाकुर,आलोक कुमार बंटी, गौतम सिंह राठौड़, प्रिंस सिंह परमार,मणीश पाठक,रामरतन वर्मा, विनोद झा,ईं अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे।

Share
Now