Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

नोएडा में महिला को भद्दी गालियां देते हुए नज़र आया भाजपा नेता! अब हुई FIR दर्ज. जाने पूरा मामला…..

नोएडा में खुद को बीजेपी से जुड़े एक शख्स का महिला से अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें शख्स एक महिला को सरेआम गालियां देते हुए नज़र आ रहा है। श्रीकांत त्यागी नाम का यह शख्स एक महिला से गाली-गलौज और हाथापाई करता नजर आ रहा है। आरोपी को बीजेपी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के इस नेता के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। वहीं दूसरी तरफ, सत्तारूढ़ दल की स्थानीय इकाई ने उसे अपना सदस्य होने से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी फरार है। घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वहीं, अपर पुलिस उपायुक्त अंकिता शर्मा ने बताया कि नोएडा केसेक्टर-98 -बी के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि त्यागी ने सोशल मीडिया पर खुद को भाजपा के किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य और सत्तारूढ़ दल की युवा किसान समिति का राष्ट्रीय समन्वयक बताया है।

इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने कहा कि मैं ग्रैंड ओमेक्स में रहती हूं। यहां ग्राउंड फ्लोर पर एक आदमी रहता है, जो छोटे बड़े-पौधे लगा कर जमीन का इल्लीगल अधिग्रहण कर रहा था। मैंने आकर बोला कि यह पौधे हटा लो, तो वो नहीं माना। मैंने हटाने की कोशिश की तो बोला कि अगर तू मेरे पौधे छूएगी तो मैं तुझे छुऊंगा। उसने मुझसे बहुत अभद्र व्यवहार किया और मुझे बहुत गंदी गालियां दीं। उसने मुझे भी बदतमीजी से बोला, मेरे पति को भी और मेरे बच्चों को भी। मुझे धक्का भी दिया।

वहीं विपक्ष ने इस पूरे मामले को लेकर सरकार को घेरते हुए लिखा है कि नारी सम्मान की बात करने वाले भाजपाइयों का असली चेहरा देखिए! उधर भाजपा की नोएडा इकाई के प्रमुख मनोज गुप्ता ने इस पूरे मामले में पल्ला झाड़ते हुए कहा कि त्यागी पार्टी से जुड़ा नहीं है। गुप्ता ने कहा कि वह करीब चार-पांच साल पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ पार्टी में आया था, जो अब भाजपा छोड़ चुके हैं। त्यागी उनका शिष्य था और भाजपा का सदस्य नहीं था।

Share
Now