BJP नेता ने पहले छात्रा को मारी गोली ! फिर 6 घंटे तक घायल अवस्था में लिए घूमता रहा! पकड़ने पर पुलिस के सामने रोया……

MBA छात्रा को गोली मारने के आरोपी BJP नेता पुलिस के सामने खूब रोया। उसने पुलिस पूछताछ में कहा कि पिस्टल की फायरिंग पिन खराब थी। गोली कब चल गई, पता ही नहीं चला। पुलिस का कहना है कि फायरिंग देसी पिस्टल से हुई है। इसका लाइसेंस नहीं है। आरोपी से अभी पूछताछ जारी है।

पुलिस का यह भी दावा है कि आरोपी की गिरफ्तारी अंधमूक बायपास से की गई है, लेकिन जानकारी यह है कि आरोपी ने सोमवार दोपहर संजीवनी नगर पुलिस चौकी में सरेंडर किया है। सरेंडर करने वह BJP का झंडा लगी स्कॉर्पियो से पहुंचा था। इस समय उसके दोस्त भी साथ थे।

छात्रा वेदिका राठौर की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। गोली अभी भी उसकी पीठ में फंसी है। बेटी की हालत देखकर उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वेदिका और BJP नेता प्रियांश विश्वकर्मा दोस्त हैं। छात्रा, BJP नेता के ऑफिस में थी, तभी उसे गोली लगी। घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे की है।

आरोपी ने घटना के बाद ऑफिस की सफाई कराई

घटना छिपाने के लिए आरोपी ने ऑफिस की सफाई की। CCTV की हार्ड डिस्क भी नहीं मिली। घायल छात्रा को कार में लेकर 5 घंटे तक घूमता रहा। बाद में अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया था। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र स्थित धनवंतरि चौकी के पास प्रियांश विश्वकर्मा का दफ्तर है। वह पेशे से रेत कारोबारी है। जमीन खरीदी-बिक्री का काम भी करता है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात 9 बजे युवती को गोली लगने की बात पता चली। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची।

मोबाइल बंद-चालू कर रहा था आरोपी

CSP प्रतिष्ठा सिंह ने बताया कि प्रियांश से संजीवनी नगर पुलिस चौकी में पूछताछ की जा रही है। उसकी जीप को भी पुलिस ने नरसिंहपुर सुआताला से बरामद किया है। घटना के बाद से ही आरोपी को पकड़ने में हमारी टीम लगी हुई थी। दो थानों के 20 जवानों के साथ एक टीम क्राइम और एक टीम साइबर की थी। 16 जून की शाम को प्रियांश की अंतिम लोकेशन बेलखेड़ा के पास मिली। उसका मोबाइल कभी ऑन होता, तो कभी ऑफ होता।

Share
Now