Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

UP के आबकारी मंत्री की बहन से Bjp नेता ने की 55 लाख की ठगी पुलिस ने किया गिरफ्तार…….

हरदोई: बीजेपी के पूर्व विधायक सुभाष पासी ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन से 55 लाख रुपये ठग लिए। मुंबई में फ्लैट दिलाने के नाम पर उन्होंने यह रकम ली। सुभाष पासी दो बार के विधायक रह चुके हैं। पहले वे समाजवादी पार्टी में थे, जब नितिन अग्रवाल भी सपा में थे। अब दोनों बीजेपी में हैं, और सुभाष ने नितिन अग्रवाल की बहन से ठगी कर ली। हरदोई पुलिस ने सुभाष पासी को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवेगंज निवासी प्रकाश चंद्र गुप्ता ने 10 अक्तूबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि मूल रूप से गाजीपुर निवासी सुभाष पासी महराष्ट्र के मुंबई शहर के जुहू चर्च बलराज साहनी रोड नंबर तीन पटेलवाड़ी प्लाट नंबर 658 में रहते हैं।

इस मामले में प्रकाश ने सुभाष और रीना के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके अलावा रेलवेगंज निवासी अक्षय अग्रवाल ने भी सुभाष और रीना के खिलाफ 49 लाख रुपये हड़पने और फर्जीवाड़ा करने का मामला दर्ज कराया था।

सुभाष पासी गाजीपुर जनपद की सैदपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं। वर्ष 2012 और वर्ष 2017 में वह सपा के टिकट पर सैदपुर सीट से विधायक चुने गए थे। वर्ष 2022 का चुनाव उन्होंने भाजपा के टिकट पर सैदपुर से लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

Share
Now