बांका भाजपा द्वारा एक संयुक्त बयान जारी कर दरभंगा मंच पर राहुल गांधी , तेजस्वी यादव एवं अन्य नेताओं के इशारे पर कांग्रेस नेता द्वारा भारतीय प्रधान मंत्री के माता को लेकर जिस तरह अभद्र भाषा का प्रयोग किया वह घोर निंदनीय है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता में माता का स्थान सर्वोच्च होता है। किसी को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से बैचारिक मतभेद हो सकता है किन्तु अपशब्द भाषा का प्रयोग नीचता का परिचायक है। जिन शब्दों का प्रयोग विपक्ष करता है अगर वैसा इधर से भी कोई अपशब्द बोल दे तो विपक्ष हल्ला मचाना शुरू कर देता । कांग्रेस, राजद और विपक्षी दलों के बड़े नेताओ की चुप्पी से साफ स्पष्ट होता है कि बिरोधी दलो के सभी नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। इन लोगों के विगडेल बोल दर्शाता है कि विपक्ष हताश और निराश हैं । बांका जिला भाजपा प्रधानमंञी एवं उनके माता पर किये गये अशब्दो कि घोर निंदा करती है। मौके पर ब्रजेश कुमार मिश्रा,अजय दास, अनुपम गर्ग, उगेंद्र मंडल, प्रमोद मंडल, मनमोहन दास, शैलेन्द्र नारायण सिंह, सुभाष साह, मुकेश सिन्हा, विश्वनाथ सिंह, निर्मल सिंह महेश गुप्ता एवं रंजीत यादव ने घोर निंदा की। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।






