Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

बिहार: नीतीश कुमार ने छोड़ा ‘JDU अध्यक्ष पद-RCP सिंह को मिली जिम्मेदारी…..

पटना आरसीपी सिंह को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि एक साथ दो पद संभालना आसान नहीं हो रहा है. बिहार का मुख्यमंत्री और जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष, दोनों भूमिका एक साथ निभाना आसान नहीं था. नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा और फिर बाकी सदस्यों ने इसका समर्थन किया.

आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता रहा है. बिहार चुनाव के दौरान भी कई विषयों को लेकर नीतीश कुमार इनसे सलाह मशवरा करते थे. नीतीश कुमार पहले भी कई बार आरसीपी सिंह को पार्टी नेतृत्व देने की बात कह चुके थे.

इसलिए नीतीश कुमार ने चला मास्टर स्ट्रोक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा चौंकाने वाले फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं। पटना में JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी उन्होंने ऐसा ही फैसला लिया। उनके गृह जिले नालंदा से आने वाले और नीतीश के बेहद करीबी रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ RCP अब JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। सवाल ये कि नीतीश 2022 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रह सकते थे। फिर बीच में ही उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया। सूत्रों के मुताबिक फैसले तो अब भी नीतीश ही लेंगे लेकिन सिर्फ मुहर RCP सिंह के नाम की होगी।

माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा में सीटों के मामले में BJP के बड़े भाई की भूमिका में आने से नीतीश असहज थे। लेकिन वो जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। ऐसे में अगर वो कोई कड़ा फैसला लेते तो उनपर बतौर मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के चलते गठबंधन धर्म की मर्यादा का सवाल उठ सकता था। इसीलिए नीतीश ने ये मास्टर स्ट्रोक खेल दिया।

Share
Now