Home / International / US-Iran युद्ध में बड़ा अपडेट ईरानी विदेश मंत्री फिर पहुंचे पाकिस्तान 2 दिन में दूसरा रखी शर्तें…

US-Iran युद्ध में बड़ा अपडेट ईरानी विदेश मंत्री फिर पहुंचे पाकिस्तान 2 दिन में दूसरा रखी शर्तें…

ईरान के विदेश मंत्री का फिर पाकिस्तान दौरा: दो दिनों के भीतर दूसरी बार पहुंचे; प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख से मुलाकात कर वार्ता के लिए अपनी शर्तें रखीं।

अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित सीजफायर वार्ता एक बार फिर रुक गई है। दरअसल, ईरान से बातचीत के लिए पाकिस्तान जाने वाले अमेरिकी दूत Steve Witkoff और Jared Kushner का दौरा रद्द कर दिया गया है।

यह दूसरी बार है जब दोनों देशों के बीच प्रस्तावित बैठक टल गई है। इससे पहले भी ईरान ने साफ किया था कि वह शांति वार्ता में शामिल नहीं होगा। ईरान की शर्त थी कि अमेरिका पहले होर्मुज स्ट्रेट से अपनी नाकेबंदी हटाए, तभी वह इस्लामाबाद में बातचीत के लिए तैयार होगा।

अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने अपने दूतों को पाकिस्तान न जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने लिखा कि इतनी लंबी यात्रा कर केवल औपचारिक बातचीत करना उचित नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान बातचीत करना चाहता है तो वह सीधे संपर्क कर सकता है।

ट्रम्प ने यह भी स्पष्ट किया कि इस निर्णय का यह मतलब नहीं है कि अमेरिका ईरान के साथ किसी नए सैन्य टकराव की ओर बढ़ रहा है। इस संबंध में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

वहीं दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi भी अमेरिकी अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही पाकिस्तान से रवाना हो गए। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख से मुलाकात कर ईरान की शर्तें और अमेरिका की मांगों पर अपनी आपत्तियां साझा कीं।

[post-views]
Share
Now