Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव- इन्हें मिली प्रदेश की कमान- नेता प्रतिपक्ष होंगे प्रीतम सिंह- रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी…

देहरादून/

बड़े लंबे समय से प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के लिए चल रहे कयासों का दौर अब खत्म हो गया है। पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को उत्तराखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष होंगे।

इसके अलावा पूर्व सीएम हरीश रावत को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल को संयोजक मनोनीत किया गया है। इसके अलावा हरेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल के अलावा चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें भुवन कापड़ी, तिलकराज बेहड़, प्रो. जीतराम एवं रंजीत रावत शामिल हैं। अब इसकी अधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।

FB IMG 1626971108827

बताते चलें कि उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद यहां नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त चल रहा था। तभी प्रदेश के नेताओं के साथ दिल्ली में पार्टी हाईकमान की कई दिनों तक मंथन चला, किंतु उसका कोई परिणाम नहीं आ पाया।

Share
Now