Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

बड़ा हादसा टला- सीएम के हेलीकॉप्टर में आई खराबी- बीच रास्ते….

देहरादून। जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने राजधानी से अल्मोड़ा जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीच रास्ते से ही वापस लौट आए। बताया जा रहा है कि देहरादून से जब उनके विमान ने उड़ान भरी तो थोड़ी देर बाद उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आ गई। ऐसे में मुख्यमंत्री को बीच रास्ते से ही लौटना पड़ा।

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अल्मोड़ा पहुंचकर वहां निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित करना था। इसके लिए वह अपने तय समय पर सहस्त्रधारा हेलीपैड पहुंचे और जब उनके हेलीकॉप्टर ने अल्मोड़ा के लिए उड़ान भरी तो थोड़ी देर बाद पता चला कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई है। इस पर हेलीकॉप्टर को वापस सहस्त्रधारा हेलीपैड पर लैंड कराना पड़ा, जिसके बाद मुख्यमंत्री भी वापस लौट आए। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दूसरे हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के वापस लौटने की खबर की डीआईजी कुमाऊं निलेश भरणे ने पुष्टि की है।

Share
Now