वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 12.05.2022 को थाना बेहट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 519/21 धारा 420/466/467/468/471/120बी भादंवि में वांछित चल रहे अभियुक्त अलीशान पुत्र मौ0 इकबाल उर्फ हाजी इकबाल उर्फ बाला निवासी ग्राम मिर्जापुर पौल थाना मिर्जापुर, सहारनपुर को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके आवास जी-5 अपार्टमेंट ब्लॉक ई लाजपत नगर, थाना लाजपत नगर नई दिल्ली सड़क के सामने से समय करीब 17.20 बजे अभियुक्त की गाड़ी सं0 HP 17F 6289 फॉर्च्यूनर सफेद कलर के साथ गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्त के पास उक्त गाड़ी से संबंधित कोई प्रपत्र न होने के कारण गाड़ी को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1-अलीशान पुत्र मौ0 इकबाल उर्फ हाजी इकबाल उर्फ बाला निवासी ग्राम मिर्जापुर पौल थाना मिर्जापुर, सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
1-01 गाड़ी नं0 HP 17F 6289 फॉर्च्यूनर सफेद कलर
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
1-मु0अ0सं0 246/17 धारा 452/323/504/506/354/147/148/386/420/467/468/471/120बी भादंवि थाना सदर बाजार, सहारनपुर।
2-मु0अ0सं0 52/18 धारा 147/148/149/352/504/506/447 भादंवि व 3(2)5 एससी/ एसटीएक्ट व 7 सीएलए एक्ट थाना मिर्जापुर, सहारनपुर।
3-मु0अ0सं0 83/22 धारा 2/3 गैगस्टर अधि0 थाना मिर्जापुर, सहारनपुर।
4-मु0अ0सं0 177/19 धारा 420/504/506//467/468/471 भादंवि थाना मिर्जापुर, सहारनपुर।
5-मु0अ0सं0 101/22 धारा 504/506 भादवि व 3(2)5क एससी एसटी एक्ट थाना मिर्जापुर, सहारनपुर।
6-मु0अ0सं0 97/22 धारा 504/506भादंवि थाना मिर्जापुर, सहारनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नामः-
1-प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश कुमार पाण्डेय थाना बेहट, सहारनपुर।
2-उ0नि0 श्री भूपेन्द्र सिंह थाना बेहट, सहारनपुर।
3-उ0नि0 श्री अजब सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल, सहारनपुर।
4-का0 866 मोहित कुमार सर्विलांस सेल, सहारनपुर।
5-का0 1255 विनित हुड्डा सर्विलांस सेल, सहारनपुर।
6-का0 144 अंकित तोमर थाना बेहट, सहारनपुर।
7-का0 1342 कपिल राठी थाना बेहट, सहारनपुर।
बिग ब्रेकिंग खनन माफिया हाजी इकबाल का लड़का सहारनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार…..
