Big Breaking; आज से शुरू हुई हज आवेदन प्रक्रिया- जानिए कैसे- और किस तरह से होगा आवेदन….

नई दिल्ली

वर्ष 2022 में होने वाले हज के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मक्का-मदीना की हज यात्रा के लिए अहम सुधारों और सुविधाओं को बढ़ाने का ऐलान किया।


दक्षिण मुंबई में स्थित हज हाउस में हज 2022 का ऐलान करते हुए नकवी ने कहा कि हज प्रक्रिया 100 फीसदी ऑनलाइन होगी। एक बयान में मंत्री के हवाले से कहा गया है कि हज 2022 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2022 है। लोग हज मोबाइल एप के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।

मुख्तार अब्बास नकवी बोले

नकवी ने कहा कि भारतीय हज यात्री ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देंगे और स्वदेशी उत्पादों को लेकर वहां जाएंगे। हज यात्री सऊदी अरब में विदेशी मुद्रा से चादर, तकिए, तौलिया, छतरियां और अन्य सामान खरीदते थे लेकिन इस बार इनमें से ज्यादातर सामान भारत में भारतीय मुद्रा में खरीदा जाएगा।

ये सामान सऊदी अरब की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि भारत से हर साल दो लाख हज यात्री मक्का-मदीना जाते हैं और इस व्यवस्था से भारतीय हज यात्रियों के करोड़ों रुपये बचाने में मदद मिलेगी।

नकवी ने कहा कि हज यात्रियों की चयन प्रक्रिया भारतीय और सऊदी अरब सरकारों द्वारा तय किए जाने वाले कोरोना वायरस प्रोटोकॉल और मानदंडों के मुताबिक की जाएगी।

Share
Now