Big Breaking: बिहार में बड़ा खेला, टूटा BJP और JDU का गठबंधन, नीतीश कुमार अब…..

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से जारी अटकलों पर मंगलवार को विराम लग सकता है। खबर है कि कुछ मंत्री आज शपथ ले सकते हैं। इधर, बिहार में भी जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राहें अलग होने के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है।

शाम 4 बजे राज्यपाल से मिलेंगे नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात के लिए समय मांगा था। खबर है कि वह मंगलवार को शाम 4 बजे राजभवन में राज्यपाल से मिल सकते हैं।

टूट गया भाजपा-जदयू का गठबंधन

बिहार में लंबे समय से जारी सियासी अटकलों पर विराम लग गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बीच गठबंधन टूट गया है। खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है।

Share
Now