Home / Updates / Big Breking: छात्राओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त पैर अटकने से अंदर फंसी एक छात्रा….

Big Breking: छात्राओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त पैर अटकने से अंदर फंसी एक छात्रा….

आपको बता दे की देहरादून मार्ग पर सात मोड़ के पास एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। यह बस बागेश्वर से देहरादून जा रही थी और इसमें स्कूली बच्चे सवार थे। घटना मंगलवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे हुई थी। बताया जा रहा है की दुर्घटना में एक लड़की का पैर बस में फंस गया था, जिससे वह बस के अंदर ही फंस गई थी। एसपी देहात जया बलूनी ने एसडीआरएफ को घटना की सूचना दी, जिसके बाद एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जिला पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि बस में फंसी नैंसी ताकोली (16) को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। बस में 45 छात्राएं सवार थीं, जो सभी सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है की बस स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने के लिए बागेश्वर से देहरादून आ रही थी।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Tagged:
[post-views]
Share
Now