Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका , पूर्व मंत्री समेत दो नेताओ ने छोड़ा साथ… जानिए पार्टी छोड़ने की वजह …

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता को कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज बताए जा रहे थे।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच दलबदल का सिलसिला जारी है। कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। शनिवार को भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया। कांग्रेस के दो दो दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इनमें पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने जयपुर मुख्यालय में दोनों नेताओं को पार्टी जॉइन करवाई।

जानकारी के अनुसार दोनों नेता टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज थे। रामगोपाल बैरवा को हाड़ौती संभाग में कांग्रेस का बड़ा चेहरा माना जाता था। उनका भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। पंकज मेहता कोटा दक्षिण सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। वे भी टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। इलाके में उनकी पकड़ अच्छी मानी जाती है।

published by – mainam iqbal

Share
Now