ज्ञानवापी सर्वे मामले में मुस्लिम पक्ष यानी अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी को बड़ा झटका लगा है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण अर्जी अदालत ने मंजूर कर ली है। जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने आठ सप्ताह अतिरिक्त समय देने का आदेश दिया है।
वही गुरुवार से ज्ञानवापी में सर्वे का काम मसाजिद कमेटी के विरोध के कारण रुका था। अब, अदालत के आदेश के बाद सर्वे शुरू हो सकेगा।
जिला जज की अदालत ने ज्ञानवापी सर्वे व उसकी रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दो सितंबर की तिथि तय की थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
उस दिन वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हुई थी।
वही शुक्रवार को एएसआई के आवेदन पर जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत का आदेश एएसआई के पक्ष में आया।