उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका! सीएम कैंडिडेट ही ने पार्टी को दिया….

विधानसभा चुनाव 2022 में सीएम पद का चेहरा कर्नल अजय कोठियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। कोठियाल के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारो में हलचल मच गई

आम आदमी पार्टी (AAP) के कर्नल अजय कोठियाल ने बुधवार पार्टी से इस्तीफा दे दिया। तीन महीने पहले ही संपन्न हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कर्नल कोठियाल ‘आप’ की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा थे। वह गंगोत्री विधानसभा सीट से मैदान में थे, लेकिन भाजपा के सुरेश सिंह चौहान से चुनाव हार गए। ‘आप’ का उत्तराखंड में खाता तक नहीं खुला था। इसके बाद पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने प्रदेश यूनिट को भंग कर दिया था और काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था।

अजय कोठियाल ने अरविंद केजरीवाल को भेजे त्याग पत्र में कहा है कि मैं 19 अप्रैल 2021 से 18 मई 2022 तक पार्टी का सदस्य रहा और अब युवाओं, पूर्व सैनिकों, बुद्धिजीवियों, बुजुर्गों और महिलाओं की भावना को देखते हुए पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूँ।

सूत्रों का कहना है कि पार्टी के अंदर उन्हें साइडलाइन होने से वह काफी नाराज चल रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दीपक बाली को सौंपने के बाद से ‘आप’ में रार शुरू हो गई थी। देहरादून में अध्यक्ष की ताजपोशी समारोह में कर्नल कोठियाल नजर नहीं आए थे।

समारोह से नदारद होने पर कोठियाल ने नाराजगी बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि वह स्वास्थ्य कारणाें की वजह से शामिल नहीं हो सके। हालांकि, कोठियाल उस दिन देहरादून में ही थे। उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर तक नए अध्यक्ष को बधाई नहीं दी गई थी।

Share
Now