Join Us

राकेश टिकट का बड़ा ऐलान- 26 जनवरी को लाल किले से इंडिया गेट तक….

नई दिल्ली:कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड पर अड़े हुए हैं। पहले राजपथ पर ट्रैक्टर ले जाने की चेतावनी देते रहे किसानों ने अब कहा है कि वे लाल किले से इंडिया गेट तक मार्च करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण होगा जब एक तरफ किसान होंगे और दूसरी तरफ जवान।

राकेश टिकैत ने कहा, ”ये पता चला है कि वे (सरकार) राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक यात्रा (परेड) निकालेंगे। उन्होंने अपनी यात्रा छोटी कर दी है। हम लाल किले से निकालेंगे इंडिया गेट तक, दोनों का मेल मिलाप वहीं होगा। किसान देश का सिर ऊंचा करेंगे। यह दुनिया की सबसे ऐतिहासिक परेड होगी। यहां एक तरफ से किसान चलेगा, एक तरफ से किसान चलेगा।”

इससे पहले भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसान संघ सरकार के साथ तय नौवें दौर की वार्ता में शामिल होंगे और गतिरोध को सुलझाने और आंदोलन को समाप्त करने के लिए वार्ता को जारी रखना जरूरी है।

Share
Now