Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

बड़ा हादसा: शादी समारोह मे गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, मातम मे बदला…..

यूपी के शाहजहांपुर में शादी समारोह का घर मातम में बदल गया। विवाह वाले घर में मंडप कार्यक्रम से पूर्व खाना बनाने के दौरान गैस जलाते समय सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई।

यूपी के शाहजहांपुर में शादी समारोह का घर मातम में बदल गया। विवाह वाले घर में मंडप कार्यक्रम से पूर्व खाना बनाने के दौरान गैस जलाते समय सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग से छह लोग बुरी तरह से झुलस गए। जिसमें चार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

कलान तहसील के विक्रमपुर गांव में शनिवार शाम को एक घर में खाना बन रहा था। घर में लड़की की शादी होने के चलते काफी सारे मेहमान आए हुए थे। बताते हैं कि खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से गैस लीक हो गई और आग लग गई। घर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग से लड़की शैंकी उर्फ सोनाक्षी की दादी मुन्नी देवी (60), अल्हागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी लड़की की नानी गंगा देवी (65) व कलान के मोहल्ला शांतीनगर निवासी लड़की की ममेरी बहन नीलम (35) पत्नी आदेश बुरी तरह से झुलस गईं।

Share
Now