बड़ा हादसा: समुद्र में नाव हुई हादसे का शिकार, 60 से ज्यादा लोगो की मौत, बच्चे और……

Migrants from Eritrea, Egypt, Syria and Sudan, wait to be assisted by aid workers of the Spanish NGO Open Arms, after fleeing Libya on board a precarious wooden boat in the Mediterranean sea, about 110 miles north of Libya, on Saturday, Jan. 2, 2021. (AP Photo/Joan Mateu)

लीबिया के समुद्र तट पर प्रवासियों से एक भरी नाव डूब जाने से 61 लोग समुद्र में डूब गए हैं। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने अपने बयान में कहा है कि नाव पर करीब 86 लोग सवार थे। लीबिया के पास एक दुखद दुर्घटना के बाद बच निकले लोगों ने ये जानकारी दी है। ये सभी यूरोप जाने की कोशिश में थे। समुद्र में डूबे लोगों में से ज्यादातर की मौत हो जाने का अंदेशा है। संगठन ने कहा कि आईओएम टीम ने बचे हुए लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान की है और ये सभी लोग अच्छी स्थिति में हैं।

इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने कहा है कि यूरोप पहुंचने की कोशिश में राजधानी त्रिपोली से करीब 120 किलोमीटर पश्चिम में पश्चिमी लीबिया के शहर जवारा के तट पर 61 प्रवासी समुद्र में डूब गए हैं। आईओएम ने कहा है कि केंद्रीय भूमध्य सागर दुनिया के सबसे खतरनाक प्रवास मार्गों में से एक बना हुआ है। इस साल अब तक कुल 15,383 अवैध प्रवासियों को बचाकर लीबिया लौटाया गया है।

Share
Now