Home / Events / बंगाल चुनाव: IPS अजय पाल शर्मा की पोस्टिंग पर सवाल ,टीएमसी के बाद अब सपा ने भी घेरा; बताया भाजपा का एजेंट….

बंगाल चुनाव: IPS अजय पाल शर्मा की पोस्टिंग पर सवाल ,टीएमसी के बाद अब सपा ने भी घेरा; बताया भाजपा का एजेंट….

पश्चिम बंगाल चुनाव में आईपीएस अजय पाल शर्मा पर विवाद गहराता जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने उन्हें बीजेपी का एजेंट और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। वहीं अखिलेश यादव ने भी नियुक्ति पर आपत्ति जताकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठए है.पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनावी माहौल और तेज हो गया है और इसी बीच आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है।दरअसल, अजय पाल शर्मा को पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात किया गया है। इस तैनाती के बाद राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।


TMC पहले ही इस नियुक्ति पर सवाल उठा चुकी थी, और अब समाजवादी पार्टी ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें “भाजपा का एजेंट” बताया है।विपक्षी दलों के इन आरोपों के बाद मामला और अधिक राजनीतिक मुद्दा बन है, जबकि प्रशासनिक स्तर पर इसे चुनावी प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा बताया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशीष वर्मा ने आरोप लगाया है कि शर्मा का रिकॉर्ड विवादित रहा है और उन पर कई एनकाउंटर से जुड़े मामले दर्ज हैं। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं के भी आरोप लगाए हैं।सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस नियुक्ति पर आपत्ति जताते हुए कहा कि चुनाव आयोग का इस्तेमाल राजनीतिक रूप से किया जा रहा है।फिलहाल यह मुद्दा राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में बदल चुका है और चुनाव आयोग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

रिपोर्ट – किरन

Tagged:
[post-views]
Share
Now