बांका जिला मे मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने शांति समिति की बैठक कर आज राजकुमार सिंह एस डी एम बांका, बिपिन बिहारी एस डी पी ओ बांका, नीरज कुमार यातायात पुलिस उपाधीक्षक बांका, प्रियंका कुमारी अंचलाधिकारी बांका एवं राकेश कुमार एस एच ओ बांका थाना के नेतृत्व मे फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च मे डायल 112 , बांका जिला यातयात पुलिस के अलावे बांका थाना पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल थे। प्रशासन ने लोगो से अपील की कि पर्व को शांति पुर्वक ढंग से एवं भाई चारे के साथ मनाए। किसी प्रकार की अफवाह न फैलाए और न ही किसी प्रकार कि झूठी अफवाह पर ध्यान दे। असमाजिक तत्वों से सावधान रहे। बांका पुलिस हर चौक चौराहे पर आपकी सेवा मे सदैव नजर आएंगे । मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका


