Home / Events / डीएम अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में बाँका ने रचा इतिहास, लोक सेवा प्रदायगी में पूरे बिहार में बना नंबर-1

डीएम अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में बाँका ने रचा इतिहास, लोक सेवा प्रदायगी में पूरे बिहार में बना नंबर-1

बाँका जिला प्रशासन ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और सुशासन का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है। बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत जारी राज्य स्तरीय रैंकिंग में बाँका जिले ने पूरे बिहार में प्रथम स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय काफी हद तक जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के प्रभावी, दूरदर्शी और परिणामोन्मुखी नेतृत्व को दिया जा रहा है। पदभार संभालने के बाद से उन्होंने प्रशासन में पारदर्शिता, समयबद्ध कार्य निष्पादन और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। लगातार समीक्षा बैठकें, लंबित मामलों की मॉनिटरिंग, लोक सेवा केंद्रों का नियमित निरीक्षण और जवाबदेही तय करने की कार्यशैली ने बाँका को राज्य में नई पहचान दिलाई है।
जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक पात्र नागरिक को सरकार की सेवाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध हों। सेवा प्रदायगी में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की गई, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक मजबूत एवं जवाबदेह बनी।
इस उपलब्धि में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला आईटी प्रबंधक, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, आईटी सहायकों, कार्यपालक सहायकों तथा सभी लोक सेवा केंद्रों के कर्मियों की मेहनत और समर्पण का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
लोक सेवा प्रदायगी में बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त करना केवल एक रैंकिंग नहीं, बल्कि बाँका के नागरिकों के विश्वास, प्रशासन की कार्यक्षमता और सुशासन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में बाँका लगातार नई ऊँचाइयों को छू रहा है और विकास व जनसेवा के क्षेत्र में अन्य जिलों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर उभर रहा है। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now