बांका जिले के प्रशासनिक महकमे में बड़ा बदलाव हुआ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के युवा एवं ऊर्जावान अधिकारी अंशुल अग्रवाल को बांका जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके पदभार ग्रहण करने से जिले के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अंशुल अग्रवाल अपनी कार्यकुशलता, पारदर्शी प्रशासन और जनसरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में बांका जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों को और अधिक मजबूती मिलने की संभावना है।
जिले के बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने नए जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए उनसे विकास की नई इबारत लिखने की अपेक्षा व्यक्त की है। बांका वासियों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जिला प्रशासन जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए निरंतर कार्य करेगा। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।
बांका को मिला नया कप्तान: आईएएस अंशुल अग्रवाल बने बांका के जिलाधिकारी





