मनरेगा बचाओ संग्राम के राष्ट्रीय व्यापी अभियान के अंतर्गत बांका जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस उपवास कार्यक्रम में शशि भूषण पंडित , ईबीसी प्रदेश अध्यक्ष सह बांका जिला प्रभारी उपस्थित थे और जिला के तमाम प्रखंडों से आए हुए कांग्रेस कार्यकर्ता इसमें सम्मिलित हुए। कई मनरेगा मजदूर भी इस उपवास में शामिल थे विशेष कर महिलाओं ने बताया कि उन्हें 100 दिन का काम नहीं मिल पा रहा है और जो नियत पैसा मिलना चाहिए वह भी समय पर और पूरा भुगतान नहीं हो पा रहा है। इन लोगों ने बताया कि कांग्रेस के शासनकाल में यह बहुत अच्छी योजना थी। धीरे-धीरे इन लोगों का काम और इससे मिलने वाला पैसा घटते चला जा रहा है जिससे उन्हें अपना घर परिवार चलाने में काफी कठिनाई हो रही है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , जननायक राहुल गांधी और बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में बांका जिला कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम में भाग लिया और अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद इस कार्यक्रम को समाप्त किया गया। साथ ही आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें भी स्मरण किया गया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।
जिला प्रभारी शशि भूषण पंडित ने कहा कि यह गरीबों की लड़ाई है और लंबी लड़ाई है। यह 45 दिनों के जनसंपर्क के माध्यम से सरकार पर इतना दबाव बनाया जाएगा कि किसान बिल की तरह इस मनरेगा बिल को भी वापस लेना पड़ेगा। जिला अध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह ने बताया कि आज के उपवास के बाद सभी प्रखंडों में पंचायत में और वार्ड तक कांग्रेस पहुंचने के लिए सघन अभियान चलाएगी और गरीबों, वंचितों, शोषितों को अधिकार के प्रति, रोजगार के अधिकार के प्रति जागरूक करेगी और मनरेगा को पुनः अपने असली स्वरूप में स्थापित करने के लिए लड़ाई लड़ेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ काँग्रेसी कमलाकांत झा,लक्ष्मण प्रसाद सिंह, संजय झा,अली इमाम ,अमरेन्द्र झा,सच्चिदानंद साह,जयप्रकाश साह, राजीव गुप्ता, प्रदीप चतुर्वेदी, विभूति प्रसाद सिंह, मोo सद्दाम,रेखा सोरेन, इंदु देवी,राहुल देवा,राजिव रंजन,शंभू कुमार सिंह,मो इरशाद, गुंजन यादव, आनंदी यादव आदि दर्जनों कांग्रेस जन शामिल हुए। रिपोर्ट : मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।
मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर बांका जिला कांग्रेस कमेटी का एक दिवसीय उपवास






