बांका जिला प्रशासन को मिला ‘Water Transversality Global Award 2024’

बांका जिले के लिए यह गर्व का क्षण है कि जिला प्रशासन को जल प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘Water Transversality Global Award 2024’ से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार आज, 6 दिसंबर 2024 को डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, 15 जनपद रोड, नई दिल्ली में प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के पीछे बांका के जिला पदाधिकारी के नेतृत्व और दूरदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके मार्गदर्शन में जिले में जल संचय और water body rejuvenation के लिए उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। आधुनिक समय में जल संरक्षण की महत्ता को ध्यान में रखते हुए जिले में कई तालाब, पोखरों का निर्माण कराया गया है और मौजूदा जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने के प्रयास किए गए हैं। जिला पदाधिकारी की सतत निगरानी, समय-समय पर बैठकें और क्षेत्रीय निरीक्षणों ने इस कार्य को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके निर्देशों के अनुसार संबंधित अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से जल संचय और वर्षा जल संचित करने के प्रयासों को अमलीजामा पहनाया। ज्यूरी कमेटी ने बांका जिला प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों का गहन अध्ययन कर यह पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि जिले की जल प्रबंधन में आत्मनिर्भरता और सतत विकास की दिशा में एक प्रेरणा है।
बांका जिला प्रशासन का यह प्रयास न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करता है। यह उपलब्धि जिले के सभी नागरिकों के लिए गर्व का विषय है और इसे जल प्रबंधन के क्षेत्र में एक आदर्श उदाहरण के रूप में देखा जाएगा। ब्यूरो रिपोर्ट : मनोरंजन प्रसाद, बांका।

Share
Now