बकरीद को लेकर राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही हैं। त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या अफवाह को रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू कर दी गई है। कई मस्जिदों, बाजारों और भीड़ वाले क्षेत्रों पर पुलिस की विशेष नजर रखी जा रही है।
प्रशासन का कहना है कि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी तेज कर दी गई है ताकि भड़काऊ पोस्ट और अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
इसी बीच देश के अलग-अलग राज्यों में कुछ मुस्लिम संगठनों ने अनोखा प्रदर्शन किया। दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई जगहों पर लोगों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान हाथों में पोस्टर और बैनर दिखाई दिए, जिनमें गाय संरक्षण को लेकर सख्त कानून बनाने की अपील की गई।
कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों का कहना है कि समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखने के लिए सभी समुदायों को मिलकर काम करना चाहिए। वहीं प्रशासन ने साफ किया है कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
देश भर में बकरीदकी धूम देश के पांच राज्यों में मुस्लिम संगठनों के प्रदर्शन गाय को और राष्ट्रीय पशु घोषित…..

Tagged:#Bakrid





