Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

महिलाओं के बीच जम कर चले लाठी-डंडे, Video Viral..

  • बागपत में दो पक्षों के बीच महिलाओं में चले लाठी-डंडे।
  • दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल,
  • छह महिलाओं समेत आठ लोगों को नामजद कर दोघट थाने पर रिपोर्ट दर्ज,
  • सोशल मीडिया पर वीडियो तेज़ी से हो रहा है वायरल,

बागपत

घट कस्बे में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर महिलाओं के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष की दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को पुलिस ने टीकरी सीएचसी भेजा है। एक पक्ष की महिला ने दूसरे पक्ष की छह महिलाओं समेत आठ लोगों को नामजद कर दोघट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडीओ

मारपीट की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। दोघट कस्बे की पट्टी तिरोसिया में मोहनवीर व सूरज परिवार की महिलाओं के बीच 5 नवंबर को मामूली कहासुनी हो गई। देखते ही देखते महिलाओं ने घरों से लाठी-डंडे निकालकर एक दूसरे पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं।

अवगत कराना है कि कस्बा दोघट में महिलाओं के समूहों में मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसके सम्बन्ध में थाना दोघट पर अभियोग पंजीकृत है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।-क्षेत्राधिकारी बड़ौत  

एक पक्ष से कई महिलाओं ने मिलकर दूसरे पक्ष की महिलाओं पर जमकर लाठियां बरसाईं। कुछ महिलाएं बेहोश होकर गिर गईं लेकिन दूसरे पक्ष की महिलाएं उन पर लाठियां बरसाती रहीं।

इसमें महिला रेखा व उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिलाओं का टीकरी सीएचसी पर उपचार कराया। पीड़ित रेखा पत्नी मोहनवीर ने दूसरे पक्ष के सूरज के बेटे वंश, मिथुन व छह महिलाओं राशि, डोली, आशा, सुमन, कोशल, वेदो समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है

Share
Now