भागलपुर के गुरहट्टा चौक स्थित श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ जी के मंदिर परिसर में कानू हलवाई समाज के कुलदेवता बाबा गणिनाथ जी की 26वीं जयंती समारोह का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बाबा गणिनाथ जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक एकता, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने का संकल्प लिया।समारोह का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद सह अध्यक्ष टुनटुन साह, पीरपैंती प्रमुख सह प्रमुख
संघ बिहार की अध्यक्षा रेशमी कुमारी, बिहपुर बभनगामा निवासी सह समाजसेवी निरंजन साह , प्रवीण कुमार गुप्ता, इंजीनियर नंदकिशोर जी सहित संतोषी जी और डेजी जी ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने समाज के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा शिक्षित, नेक और संगठित बनने का आह्वान किया।
प्रमुख रेशमी कुमारी ने नारी शक्ति को और मजबूत करने तथा परिवार एवं समाज के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। वहीं टुनटुन साह ने सामाजिक गतिविधियों के साथ राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता बताई । वहीं बभनगामा निवासी निरंजन साह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता के प्रति आभार जताते हुए बाबा गणिनाथ जी की जन्मस्थली को राजकीय मेला का दर्जा दिए जाने को समाज के लिए गौरव की बात बताया। उन्होंने कहा कि केवल एक दिवसीय मेला आयोजित करने के बजाय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संगठन को निरंतर कार्य करना चाहिए।समारोह में अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन अमर आहूजा ने किया। डॉ. ओमनाथ भारती एवं डॉ चंदन कुमार साह के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। संध्या में भक्ति जागरण के आयोजन में समाज के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमन, राहुल, अलक्षेश, नंदू साह् , प्रशांत, शोभा, डेज़ी, का महत्व पूर्ण योगदान रहा। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ,







