Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

आजसू पार्टी लगातरा बाढ़ पीड़ितों की कर रही है मदद , राहत सामग्री वितरण….

साहिबगंज:-आजसू पाटी के जिला अध्यक्ष चतुरानंद पांडेय लगातार अपने कार्यकर्ताओं के साथ बाढ प्रभावित क्षेत्रो का दौरा कर लोगो के बीच राहत सामग्री का वितरण कर रहे है वही आज नया टोला अम्बाडीह मे 500 परिवार को सेवाभाव से सुखा राशन वितरण किया गया।जिला अध्यक्ष चतुरानंद पांडेय ने बताया कि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।और आगे भी जारी रहेगा।वही श्री पांडेय ने कहा क्षेत्र से धीरे धीरे बाढ़ समाप्त होते जा रहा है लेकिन गन्दगी के कारण महामारी फैलने का डर है।इसलिए श्री पांडेय ने सिविल सर्जन से क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग की है।मौके पर पाटी के विभाष साह,वकील मंडल,मो फिरोज,मो शमशेर,शशीकान्त दुबे,मणिकांत,गोपाल गोड़,लालमोहन यादव,किशोर शर्मा,सुनौना देवी,कमला देवी सुलेखा देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share
Now