Home / News / विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विभिन्न ग्रामों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विभिन्न ग्रामों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट

SBI Foundation एवं SBISG Global के सहयोग से शिखर युवा मंच द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विभिन्न ग्रामों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

ग्राम सलीहाभाटा में आयोजित कार्यक्रम में कुल 33 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य और विज्ञान के बीच के गहरे संबंध पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा बताया गया कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर हम अपने जीवन को अधिक स्वस्थ बना सकते हैं। साथ ही स्वच्छता, संतुलित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता वीडियो भी प्रदर्शित किए गए, जिससे प्रतिभागियों को विषय को समझने में विशेष सहायता मिली।

इसी क्रम में केरवाड़वारी हाई स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 90 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विशेष रूप से बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सैनिटरी नैपकिन के उपयोग एवं इसके महत्व की जानकारी दी गई।

इसके अलावा ग्राम हाथीमुंड में भी विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया, जिसमें 33 ग्रामीणों ने सहभागिता की। यहां भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को बेहतर और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना रहा। सभी स्थानों पर प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

— शिखर युवा मंच

Tagged:
[post-views]
Share
Now