Home / News / बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा चलाये जा रहे 100 दिनों का राष्ट्रव्यापी अभियान “बाल विवाह मुक्त भारत” के तहत पी.बी.एस. महाविद्यालय, बांका में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया I उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका के सचिव राजेश कुमार सिंह, पी.बी.एस. महाविद्यालय के प्राचार्य सुधीर कुमार सिंह लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ संतोष कुमार सिंह, पी.बी.एस. महाविद्यालय बांका के शिक्षक डॉ० पुलकित मंडल , राजेंद्र कुमार, डॉ० गुलफाम,संतोष तिवारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे l इस कार्यक्रम में काफी संख्या में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया तथा “बाल विवाह मुक्त भारत” विषय पर कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे जिसमें प्रमुख रूप से वैष्णवी कुमारी, नीतीश कुमार, तेजस्वी कुमार, शबनम कुमारी, विंध्यवासिनी कुमारी, अनीशा शर्मा, अंजली भारती एवं प्राची सिंह थे I इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट भी उपस्थित थे जिसकी अगुवाई टीम लीडर सत्यम आनंद एवं कोमल कुमारी कर रही थी । रिपोर्ट : मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now