अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने कहा महाकुंभ लूट कुंभ…..

महाकुम्भ 2021 में होने वाले कार्यों और गतिविधियों को लेकर आज जगद गुरु शंकराचार्य के केम्प में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया | जिसमे अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने महा कुम्भ को लूट का कुम्भ बताया| उन्होंने कहा की कुम्भ का आयोजन पुण्य रूपी होता हैं, जोकि 12 साल के अंतराल पर आयोजित होता हैं| जिसमे करोडो लोग आस्था की डुबकी लगते हैं | क्योकि महाकुम्भ में एक डुबकी लगाने का पुण्य 1000 बार अन्य समय पर किये गए सनान के बराबर होता हैं| पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने मेला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा की, एक तरफ तो लोग कोरोना के भय से डरे हुए हैं ,दूसरी तरफ उनमे और डर का माहौल बनाया जा रहा हैं | भय का वातावरण पैदा किया जा रहा हैं| उन्होंने कहा की कोरोना राजनितिक नहीं हैं,वह अराजनीतिक हैं | लेकिन राजनीती के नुमाइंदे इसे राजनैतिक बना रहे हैं | धर्म पक्का हैं और धर्म से जुड़े लोग चाहे कुछ भी हो जाये वह धार्मिक कार्यो में आएंगे जरूर | उन्होंने कहा की हर जगह शराब की दुकाने खुल सकती हैं | क्या वहा कोरोना नहीं फैलता ,शराब की दुकाने खुल सकती हैं लेकिन मठ, मंदिर नहीं, एक देश में एक विधान हो सकता हैं ,तो एक कानून क्यों नहीं हो सकता | उन्होंने आरोप लगते हुए कहा की आज कुम्भ में कोरोना के नाम पर सिर्फ लोगो को डराने का काम किया जा रहा हैं | लोगो में भ्रम फैलाया जा रहा हैं ,जिससे लोग यहाँ महा कुम्भ में न आये | उन्होंने कहा की मेला प्रशासन पाप कर रहा हैं ,उन्हें रोड़ा अटकने के बजाये समाधान खोजना चाहिए|

अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने नीलधारा में स्थित अपने केम्प में प्रेस वार्ता के दौरान बताया की कल दिनांक 2 अप्रेल को जगत गुरु शंकराचार्य जी महाराज कुम्भ में पहुंचेंगे| और 8 अप्रेल को मंगल प्रवेश यात्रा में ढोल, नगाड़ो ,बेंड, बाजो के साथ यहाँ प्रवेश करेंगे| उन्होंने बताया की कल से हमारे यहाँ अतिहरिहर यज्ञ भी प्रारम्भ होने जा रहा हैं | जिसमे 30 लाख आहुतुय डाली जाएँगी| जिसे आचार्य सुनील दीक्षित अपने विद्वान ब्राह्मणो के साथ प्रारम्भ करेंगे | इसके पश्च्यात आयुक्त चंडी महायज्ञ धनंजय शस्त्री करेंगे | इन यज्ञो में 131 ब्राह्मण 9 दिन तक इस यज्ञ को करेंगे |

Share
Now