दीपक यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश
हमीरपुर। जिले के कुसमरा गांव का एक युवक गोविंद यादव जो फौज में नायक के पद पर तैनात था। वह जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। जिसका मंगलवार को शव गांव आते ही अश्रुपूरित नेत्रों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।
कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी गोविंद यादव 32 वर्ष पुत्र कुंवर सिंह वर्ष 2013 में भारतीय फौज में भर्ती हुए थे। वर्तमान समय में नायक के पद पर उनकी जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनाती थी। सोमवार को गोविंद के घर सेना मुख्यालय से फोन आया, जिसमें उनकी शहादत की सूचना दी गई। इस खबर से गोविंद के घर में मातम छा गया। सेना की गाड़ी से जब शहीद का शरीर गांव पहुंचा तो सभी की आंखें नम हो गई। उपस्थित जनसमूह ने उनकी अंतिम यात्रा मे शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान चारों तरफ भीड़ का अंबार था। जो शहीद की याद में भारत माता की जय का उदघोष कर श्रृद्धांजलि अर्पित कर रहा था।









