Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

आरोग्य भारती किशोरी विकास की बैठक ममता सिंह की अध्यक्षता मे उनके आवास पर हुई संपन्न…

आरोग्य भारती किशोरी विकास की एक बैठक श्रीमती ममता सिंह जी के बिशनपुर स्थित आवास पर उनकी अध्यक्षता में संपन्न हुई । किशोरियों के स्वास्थ्य, उनकी स्वास्थ्य दिनचर्या और किशोरियों में होने वाले रोग और उसका उपचार जागरूकता अभियान डॉक्टर के माध्यम से स्कूलों में जाकर तथा अपने आस-पड़ोस , आंगनबाड़ी ,एवम समाज के बुद्धिजीवियों के द्वारा करवाया जाए। उपस्थित सभी बहनों के साथ भगवान धनवंतरी जी की पूजा एवम स्तवन का मंत्रोच्चारण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। किस प्रकार किशोरियों को मानसिक और शारीरिक रूप से उसे प्रशिक्षित कर उसे एक मजबूत समाज के निर्माण का अंग बनाया जाय। इस पर सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे। इस विषय पर मुख्य प्रबोधन श्री मति रमा सिन्हा ने दिया । उन्होंने कहा कि “बेटियां गमलों में लगाई जाती हैं ,और युवावस्था में दूसरे वातावरण की जमीन में बो दी जाती हैं। जिसे एक फलदार वृक्ष बन पूरे परिवार को छाया और फल फूल सब देना होता है ,इसलिए उन्हें अच्छे से सींचना जरूरी है ताकि वो एक विशाल वृक्ष की भांति समाज को भी अपनी छाया दे सके।” श्रीमती ममता सिंह ने कहा कि “खानपान में रुचि किस प्रकार जगाया जाए ताकि हरी सब्जी दाल दूध का सेवन कर किशोरियों का समुचित विकास हो।” किशोरियों की उपस्थिति में उनको स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जानकारी भी दी गई। बैठक का समापन शांति पाठ के साथ किया गया। बैठक में आरोग्य भारती की सदस्या नीतू सिंह, शिल्पा सिंह, लक्ष्मी देवी, मधु सिन्हा, संगीता सिन्हा, मीनू अग्रवाल, नीतू देवी, किरण तिवारी, इंदिरा पांडे ,मधु तिवारी ,चंदा पाठक, रंजू शर्मा, उषा कुमारी ,विभा सिंह ,जूही शर्मा, सोनम कुमारी, सोनाली कुमारी, काव्या शर्मा, गीतांजलि शर्मा, सहित बहुत सारी संख्या में महिलाएं और बच्चियां उपस्थित रहीं। सभी ने किशोरी विकास के इस मंच के माध्यम से समाज को जागरूक करने का वचन लिया।

Share
Now