Home / Politics / हरिद्वार में अपर्णा यादव का सनसनीखेज आरोप बोले नहाते हुए मेरे फोटो और vedio बनाए…..

हरिद्वार में अपर्णा यादव का सनसनीखेज आरोप बोले नहाते हुए मेरे फोटो और vedio बनाए…..

हरिद्वार से एक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई जब अपर्णा यादव से उनके निजी जीवन को लेकर सवाल पूछा गया। तलाक से जुड़े सवाल पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई और सवाल पूछने वाले व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगा दिया।बताया जा रहा है कि जैसे ही निजी रिश्तों को लेकर सवाल किया गया, अपर्णा यादव नाराज़ हो गईं। उन्होंने मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों से कहा कि उस व्यक्ति की तस्वीर ली जाए। इसी दौरान उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति ने स्नान कर रही एक महिला का वीडियो बनाया है।घटना के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई। सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए मामले की जानकारी जुटानी शुरू की। हालांकि इस आरोप को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, अपर्णा यादव के इस रुख को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now